लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए मुंबई पुलिस का खास ट्वीट वायरल

जब भी ट्विटर पर ऐक्टिव पुलिस की बात होती है तो का नाम टॉप-3 में आता है। मुंबई पुलिस समय-समय पर अपने ट्वीट्स के जरिए जनता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती रहती है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर चलने वाले ट्रेंड्स और मीम्स के जरिए मुंबई पुलिस आम जनता को जागरूक भी करती है। कई बार हुआ है जब मुंबई पुलिस के ट्वीट जमकर वायरल होते हैं। कई बार उनकी अनूठी पहल वाले मजेदार ट्वीट्स भी चर्चा का विषय बनते रहते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। दरअसल मुंबई पुलिस ने एक ट्वीट में कुछ मजेदार वर्ड प्ले किए हैं और इनके जरिए लोगों को लॉकडाउन पालन करने की सलाह दी है। इस ट्वीट में मुंबई पुलिस ने लोगों से अपने घरों में रहकर कुछ चुनिंदा ऐप्स के साथ टाइम बिताने की सलाह दी और वह भी अपने खास अंदाज में। पहले आप ट्वीट देखिए... इस ट्वीट में मुंबई पुलिस ने लिखा, 'घरों में रहिए और हैपीनेस डाउनलोड कीजिए।' इस ट्वीट में मुंबई पुलिस ने लोगों से वर्डप्ले के जरिए घरों में रहने की अपील की जो कि ट्विटर पब्लिक को काफी पसंद आई है। कई लोगों ने मुंबई पुलिस की क्रिएटिविटी की तारीफ की। एक ने लिखा, 'मीम बनाकर लोगों को जागरूक करने में मुंबई पुलिस सबसे ऊपर है।' इसके अलावा एक शख्स ने कहा कि आप इस क्रिएटिविटी के लिए ऑनलाइन क्लास देना शुरू कर दीजिए। देखिए: वर्क फ्रॉम होम में शैतान बच्चों का मजेदार इलाज!


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2S1cvx4

Post a Comment

Previous Post Next Post